फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर माइनिंग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपर। शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली के मालिक और स्थानीय गणमान्य लोगों ने एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल के कार्यालय के बाहर माइनिंग विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को एलजी मनोज सिन्हा के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि माइनिंग विभाग की तरफ से 250 रुपये पर्ची का रेट तय हुआ था, लेकिन ठेकेदार इसे नहीं मान रहे हैं और वे अपने मुताबिक 1200 रुपये वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना मिल रही है। उन्होंने कहा कि इतनी मंहगी रेत और बजरी मिलेगी तो गरीब परिवार का मकान बनाने का सपना कैसे पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त रोहित खजूरिया से भी मिलेंगे अगर फिर भी मसला हल नहीं हुआ तो जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे। अगर फिर भी मसला हल नहीं होगा तो उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिलेंगे।
इस दौरान चक सलारिया पंचायत के सरपंच बावा चौधरी, विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, अमित दुबे, अजय शर्मा, धीरज शर्मा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम चंद्रप्रकाश ने लोगों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानी जल्द हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें