अखनूर। कस्बे के सटी पंचायत दसकाल में कांग्रेस की बैठक कुलदीप शर्मा की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर अखनूर, मैरा मेंदरिया, भलवाल ब्राह्मण ब्लाकों से पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियां पर खेद जताया। धरने पर बैठे किसानों की मांगों को हल करने की मांग की। कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर कई कानून थोपना चाहती है। किसानों 50 दिन से इसके विरोध में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मात्र हवा में वादे करती है, मगर जमीनी स्तर पर लोगों को लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों को बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश में विकास की प्रगति हुई। बैठक में सरदार बलदेव सिंह, रोहित शर्मा, दर्शन चिब, शाम वर्मा, रतनलाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद