फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग में चयनित सूची को रद्द करने की मांग

विज्ञापन
अखनूर के फव्वारा चौक मे भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य फायर ब्रिगेड विभाग की चयन सूची के खिलाफ प्रदर्
विज्ञापन
अखनूर। फव्वारा चौक में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने दमकल विभाग में चयनित उम्मीदवारों में अधिकतर कश्मीर घाटी से होने पर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सूची रद्द करने और जांच की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्र के ध्यक्ष राजित शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के फव्वारा चौके में एकत्रित हो कर नारेबाजी की, और चयन सूची रद्द करने की मांग की। रजित शर्मा ने कहा कि दमकल विभाग में उम्मीदवारों की चयन सूची में अधिकतर कश्मीर घाटी से होने से साफ जाहिर है कि सूची का चयन निष्पक्ष रूप से नहीं हुआ है। इस सूची को रद्द करके जांच करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जम्मू के उम्मीदवार की अनदेखी की गई है। उपराज्यपाल इसे तुरंत रद्द कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया अमल में लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें