फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार को खौड़ में स्थित पीएचई कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई कर रहे यूनाइटेड फ्रं ट के सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम लोग कई बार मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं। सरकार हमारे मसले को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सरकार हमें स्थायी करने को लेकर कोई पहल नहीं कर रही है। सिवाय आश्वासनों के हमारे हाथ कुछ नहीं आया है। हमारी इस बार फ्रंट के साथ हड़ताल चल रही है। इस बार आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर अशोक भगत ने कहा कि हमे पीएचई विभाग में बतौर अस्थायी कर्मी सेवा देते हुए बीस साल तक बीत गए हैं। इन बीस साल में जितनी भी सरकारें आईं किसी ने भी हमारी सुध नहीं ली है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमें स्थायी नहीं कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें