फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत के संस्कार को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल ब्लॉक की कटबालता पंचायत के मंडल में श्मशान घाट पर लोगों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लोगों में कोरोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल के इस शमशान घाट पर हर रोज 10 से 12 कोरोना से हुई मौत के लोगों का संस्कार किया जा रहा है। इस स्थल पर जिला सांबा के अलावा जम्मू, कठुआ के लोगों का संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्कार स्थल स्थानीय लोगों के मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। इस क्षेत्र में 2000 लोगों की आबादी है। इन लोगों में चिंता बनी है। उनको डर है कि यह महामारी उनके क्षेत्र में विकराल रूप धारण कर सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्दी से जल्दी इस स्थान पर होने बाले संस्कारों पर रोक लगाई जाए ताकि महामारी को फैलने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें