फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में प्रवासी मजदूर की हत्या

विज्ञापन
अखनूर में हत्या आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सप्लाई मोहल्ले में शनिवार की रात शराब के नशे में एक मजदूर ने दूसरे प्रवासी मजदूर पर तेज हथियार से हमला करके मौत के घाट उतर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के सप्लाई मोहल्ला निवासी एक स्थानीय और दो प्रवासी मजदूर एक मकान में रहते थे। शनिवार की रात तीन में से एक मजदूर काम के लिए मोहल्ले में ही एक अन्य मकान में चलाया गया। आधी रात के बाद वह वापस आया तो देखा कि कमरे में मजदूर लोहा सिंह (48) पुत्र जनक सिंह निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश अचेत पड़ा है, और वह खून से लथपथ है। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मकान से गायब तीसरे मजदूर और मौके पर आए मजदूर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल में रखा है। पुलिस को प्राथमिकता जांच से पता चला है कि रात्रि को मकान में रहने वाले दो मजदूरों में कहासुनी हो गई है, और एक मजदूर ने तेज हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पकड़े गए दो मजदूरों में से एक मजदूर तरलोचन सिंह निवासी कुंजवनी जम्मू ने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार की रात्रि को दो लोगों की झड़प में एक की हत्या कर दी गई है। गिरफ्तार एक ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें