फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो पोता घाट पर मंदिर विस्तार के संबंध में धर्मार्थ ट्रस्ट को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर राज्य के प्रथम महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक स्थान के पास शिवमंदिर के विस्तार को लेकर बने विवाद पर शिवभक्तों ने धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रधान को चालीस लोगों का हस्ताक्षरित पत्र सौंपा। उन्होंने शिवमंदिर विस्तार पर सहमति जताते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रस्ट के प्रधान मुबारक सिंह को सौंपे पत्र में कहा कि मंदिर से सैकड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी है। मंदिर के विस्तार से शिवभक्तों को दर्शन में आसानी होगी। सनद रहे कि जियो पोता घाट पर महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक स्थान के पास शिवमंदिर विस्तार के लिए निर्माण कार्य शुरू होने पर धर्मार्थ ट्रस्ट ने कार्य रुकवा दिया। शिवभक्त राजेंद्र कुमार ने बताया शिवमंदिर विस्तार के लिए किसी विशेष व्यक्ति को लाभ नहीं होगा। मुख्य मंदिर के अधीन ही मंदिर आएगा। घाट ऐतिहासिक धरोहर के रूप में है। ट्रस्ट को मंदिर के विस्तार के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

रवि कुमार ने कहा कि मंदिर का विस्तार वाला स्थान राजतिलक स्थल से दूर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें