गांव देवी पुर ने बिजली की कटौती पर प्रदर्शन करते ग्रमीण।
अखनूर। गांव देवी पुर में बिजली कटौती पर ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखी। प्रदर्शनकारियाें ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार ज्यौड़िया रोड पर गांव देवीपुर सहित आसपास के क्षेत्र में दो सप्ताह से बिजली की रोज कई घंटे कटौती हो रही है। इससे लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया। गर्मी के बढ़ते तापमान पर बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच गणेश कुमार की अगुवाई में रोड जाम की और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सरपंच गणेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तापमान और बिजली कटौती से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर तेज हवा से बिजली की आपूर्ति ठप हो जाती है। क्षेत्र में बिजली कटौती कई घंटे होने पर गर्मी में परेशानी का समाना करना पड़ता है। विभाग को चाहिए कि बढ़ते तापमान को देखते हुए क्षेत्र में बिजली की कटौती कम की जाए।