फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी की कार्यप्रणाली के विरोध में लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
आरएस पुरा में शिशू समाधि की भूमि पर दुकानें बनाए जाने का विरोध करते लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के सामने शिशु समाधि की भूमि पर दुकानें बनाए जाने को लेकर बाजार कमेटी ने म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और कमेटी के खिलाफ के नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन कर रहे म्यूनिसिपल कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 50 वर्ष से उक्त स्थान की भूमि को लोग शिशु समाधि के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। पहले भी उक्त भूमि पर दुकानें बनाए जाने का कार्य आरंभ किया गया, लेकिन म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से उसे बंद कराया गया। अब एक बार फिर वहां पर दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है, जिसका कस्बे के लोग विरोध कर रहे हैं। कुंदन पहलवान ने कहा कि शिशु समाधि की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर वह आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से अब एक बार फिर वहां पर दुकानों का निर्माण कराए जाने का कार्य आरंभ कराया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान की भूमि पर सब्जी मंडी स्थापित की जाए। कस्बे के लोगों को खरीदारी करने के लिए राहत मिल सकेगी। कस्बे के बाजार में सब्जी मंडी होने पर अक्सर भीड़ के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाद में आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक का आयोजन कर बातचीत करनेे विरोध प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें