अखनूर। पक्का डंगा में लोगों ने अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने के आरोप पर पप्पू भैया के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की कि पप्पू भैया द्वारा अवैध रूप से बनाई प्रापर्टी की जांच करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मंगलवार को दोपहर कस्बे के पक्का डंगा बाजार में क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने पप्पू भइया पर कई भूमि हड़पने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ नारेबाजी और सरकार से मांग की ऊंची पहुंच रखते हुए अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करता रहा है।
प्रदर्शनकारी ललिता देवी, सुषमा देवी, संजय कुमार, शिव दयाल ने कहा उत्तर प्रदेश निवासी पप्पू ने अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति बना रखी है। आए दिन क्षेत्र के कई जगहों पर गरीब और बेसहारा लोगों की भूमि पर कब्जा कर रहता है। उन्होंने कहा कि अखनूर थाना प्रभारी ने कार्रवाई कर कई लोगों की भूमि वापस दिलाई है। मगर थाना प्रभारी पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाया दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस को चाहिए पूरे मामले की जांच की जाए। भूमि माफिया पर कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
----------------
पूर्व मंत्री समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज होने पर पुलिस की प्रशंसा
विजयपुर। राष्ट्रीय पैंथर्स पार्टी के नेता राजेश पडगोत्रा ने मंगलवार को कहा कि विजयपुर पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा सहित पांच लोगों पर कठुआ से सतीश शर्मा ने भूमि कब्जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सांबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन की प्रशंसा की।
वह प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्र प्रकाश गंगा द्वारा सतीश शर्मा को धमकी भी दी गई है। उन्होंने मांग की कि इन सब मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और सतीश शर्मा को इंसाफ दिलाया जाए। राजेश पडगोत्र ने कहा कि सांबा जिले में जितने भी पूर्व मंत्री रह चुके हैं उनकी संपत्ति की जांच कराई जाए। क्योंकि कल तक वह किसी से उधार लेकर काम चलाते थे, लेकिन मंत्री बनने के बाद करोड़पति हो गए। इतना पैसा कहां से आया। इस सबकी जांच होनी चाहिए। पूर्व मंत्री वह किसी भी दल का हो। इन सब की जांच कराई जाए। उन्होंने उपराज्यपाल मुर्मू से मांग की कि सांबा जिला के पूर्व विधायकों की संपत्ति की जांच कराई जाए। प्रेसवार्ता में पूर्व सरपंच खजुर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद