फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी वारदात में बांदोपोरा में मारे गए लोगों की दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अखनूर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता पाकिस्तान का पुतला जलाते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अखनूर के प्रधान बिशन लाल की अगुवाई में मोर्चा के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में बांदीपोरा में आतंकवादियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किए जाने पर शोक व्यक्त करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद फौव्वारा चौक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश भगत मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश की सेना, पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है उन आतंकियों को जल्द मार दिया जाएगा। जिन्होंने ऐसी हरकत करके देश में अशांति फैला करा माहौल खराब कर रहे हैं। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिशन लाल ने कहा कि कश्मीर के हर घर पर तिरंगा लगा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरेगा। मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक कुमार, उपप्रधान तरसेम लाल, गुल्लू राम, सोशल मीडिया अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित कुमार, जोगिंदर लाल, राम दस, उपप्रधान कुलवंत सिंह, सचिव सोनिया वर्मा, दिलावर सिंह, बीडी शर्मा, सुरेश रानी सहित काफी महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें