टीएसओ, राशन डीलर व सरपंच बलबीर कौर स्कीम की शुरुआत करते हुए।
अरनिया। अरनिया ब्लाक में वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा को टीएसओ रविंद्र शर्मा की तरफ से लागू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेबा की सरपंच बलबीर कौर के सहयोग से टीएसओ व राशन डीलर सरदूल मल द्वारा शनिवार को की गई। सरपंच का कहना है कि सीधा फायदा पंचायत के लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्य के पंचायत हल्के में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा। वहीं इस स्कीम को पूरे देश में लागू करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।