बिश्नाह। बांदीपोरा में भाजपा के युवा नेता वसीम बारी उसके भाई और उसके पिता की आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। शुक्रवार को सैकड़ों की कार्यकर्ता और नेताओं कस्बे के ताला चौक में पहुंचे और पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सुशील भाटिया, राजन शर्मा, रमेश लाल पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क, अनिल गुप्ता, विष्णु चौधरी, नागर मल, राजी शाह ने कहा कि भाजपा नेता भाई और उसके पिता की हत्या आतंकवादियों को सुरक्षा बल छोड़ेंगे नहीं। जल्द ही उन्हें इंसाफ मिलेगा।
-----------
भाजपा नेताओं को दी श्रद्धांजलि
बिश्नाह। बांदीपोरा में भाजपा के युवा नेता वसीम बारी उनके भाई और पिता की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे में भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा युवा नेता वसीम बारी देशभक्त कश्मीरी थे और कश्मीर में भटके हुए लोगों को राह दिखा रहे थे। आतंकवादियों द्वारा हमला बेहद ही कायरतापूर्ण है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संवाद
------------
भाजपा नेता और परिवार के सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
अखनूर। कस्बे के भाजपा जिला कार्यालय में श्रीनगर में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता वसीम बारी और उनके भाई व पिता की हत्या किए जाने पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखनूर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा आतंकी निर्दोष लोगों की हत्या करके घाटी में माहौल खराब कर रहे हैं। मगर सुरक्षा बलों के प्रयास से देश के दुश्मन सफल नहीं होंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी कर्ण सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, डॉ. कृष्ण लाल, सोभा राम, शाम सिंह, सुखदेव सिंह, जगन नाथ शर्मा, दलबीर सिंह, बिशन लाल, सुलेमान चौधरी, कुलदीप सिंह, शाम लाल शर्मा, सचिव, सोनिया वर्मा, दिलावर सिंह पार्षद रश्मि देवी, राकेश मल्होत्रा, मनमोहन सिंह, सुरेश शर्मा, सूरज सिंह, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------
भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि
ज्यौड़ियां। खौड़ में भाजपा के नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सनद रहे कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता और उसकी भाई व पिता की हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर खौड़ की वार्ड नंबर-छह में शुक्रवार को पार्षद दीपक सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य कई लोगों ने भी भाग लिया और भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि दी। संवाद