फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
परगवाल में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और क्षेत्र को वरन ग्रिड से जोड़ने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने परगवाल से अखनूर जाने वाला मुख्य मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग हर एक घंटे के बाद एक घंटे की कटौती कर रहा है, जिससे गर्मी में उनके छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। घर के बुजुर्गों का बुरा हाल है, लेकिन विभाग इसका स्थायी हल निकालने के बदले आंखें मूंद के सोया हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके क्षेत्र को अखनूर के बजाय वरन ग्रिड के साथ जोड़ा जाए, क्योंकि अखनूर ग्रिड से उनके क्षेत्र को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है, और बार-बार कटौती हो रही है। उनका कहना था कि बिजली कटौती से सरहदी किसान चिंतित हैं। क्योंकि बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उनके खेतों में लगे पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं। उनकी धान की रोपाई रुक गई है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र को वरन ग्रिड के साथ नहीं जोड़ा गया तो वह अगले शुक्रवार को इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
बाद में प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने नायब तहसीलदार देवराज को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिजली कटौती के स्थायी समाधान की मांग लिखी गई थी। प्रदर्शन में करण सिंह मन्हास, बैसाखी राम, पुरुषोत्तम सिंह, नसीब सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

-------------
बिजली अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन काटे
विजयपुर। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को जख क्षेत्र का दौरा किया। वहां अवैध रूप से लोगों द्वारा लगाई गई बिजली की कुंडियों को काटा। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी कोई शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों को शिकायत आ रही थी कि अवैध रूप से कुंडियां लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। उसी के चलते हमारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस मौके पर विभाग के यशपाल, कौशल सिंह, रघुवीर सिंह, बोधराज, दिलीप कुमार, महेंद्र कुमार संचित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
---------------
अखनूर की बिजली में आज से सुधार संभव
अखनूर। नगरपालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने शुक्रवार को वार्ड सदस्यों के साथ ग्रिड स्टेशन में नए दस एमवीए ट्रांसफार्मर रखे जाने के लिए चल रहे काम की स्थिति का जायजा लिया। जानकारी ली कि नया ट्रांसफार्मर शनिवार तक काम करना शुरू कर देगा। अगर सब ठीक रहा तो अखनूर और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलेगी।
अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने बताया कि अखनूर के सामान्य मुद्दों को हल करने में दिलचस्पी ली है। चाहे वह बिजली कटौती, उचित समय पर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, क्षेत्र की अन्य समस्याओं के साथ उचित समय पर उचित स्वच्छता का मुद्दा हो। उन्होंने बताया कि दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने पर अखनूर कस्बा सहित आसपास क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा। वाइस चेयरमैन अमिता गुप्ता, रजित शर्मा, पार्षद करण सिंह, संजय सराफ, खेमा देवी, रश्मि कुमारी, कुलदीप राज, कुलदीप राज, बलदेव राज, दीपक मन्नी, बृज मेहता, आशीष चंद्र अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें