फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ खौड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ खौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते ह?
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। देश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर खौड़ में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। पेट्रोलियम पदार्थ के दाम में कमी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी, जिन पर पेट्रोल डीजल के दाम करने की मांग, पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की सड़क को चौड़ा कर मरम्मत करने की मांग, बिजली का किराया कम करने की मांग आदि लिखा हुआ था।
ताराचंद ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है उससे आमजन प्रभावित हो रहा है। पहले कोरोना से लोग परेशान हैं जिसमें कारोबार, मजदूरी सहित सब कुछ प्रभावित हुआ और अब रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें भी महंगी हो रही हैं। सरकार की तरफ से ऐसे समय पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही जिस समय कोरोना से पहले की आम जनता की कमर टूट चुकी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पीसीसी सचिव नरेंद्र शर्मा, चेयरमैन बीडीसी खौड़ बलबीर सिंह भाऊ, कांग्रेस नेता वरुण मगोत्रां, कांग्रेस रूरल उप प्रधान जिला जम्मू सूरम सिंह, चेयरमैन बीडीसी खड़ाहबली द्वारका नाथ, बलाक प्रधान सामोआ जगदीश राज शर्मा, जिला जम्मू के रूरल उपप्रधान प्रेम सिंह चिब, गौतम शर्मा, मदन लाल शर्मा, शाम सिंह आदि शामिल रहे।
-------------
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम कांग्रेस नेता उतरे सड़क पर
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कांग्रेस नेता महिंद्र कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और बिजली की भारी कटौती को लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन पूर्व तारा चौक से रैली निकाली गई जो तहसील कार्यालय पर समाप्त हुई।
रैली में कांग्रेस के जिला प्रधान ठाकुर हरि सिंह, अशोक दुबे, संजीव पुरी आदि भी शामिल हुए। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। एमके भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। उससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। लॉकडाउन के कारण जहां लोगों के कारोबार जा अन्य गतिविधियां ठप पड़ी हैं। उसके बावजूद भी भाजपा सरकार डीजल के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा आई है तब से ही देश में महंगाई की बाढ़ सी आ गई है। सरकार को तुरंत पेट्रोल-डीजल पर वैट और स्टेट चार्ज खत्म कर देना चाहिए ताकि लोगों को कुछ तो राहत मिल सके। अन्यथा कांग्रेस पार्टी के लोग और कार्यकर्ता लगातार इस तरह के विरोध प्रदर्शन करतेे रहेंगे।
--------------------
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों कीमतों की गई बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को मीरां साहब में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जम्मू-कश्मीर के सचिव पंडित पवन रैना व पूर्व मंत्री चौ. गारु राम नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पंडित पवन रैना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल डीजल पहले की तुलना में महंगा हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क और वैट को वापस लेने की मांग की। पूर्व मंत्री चौधरी गारु राम ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। गरीब, श्रमिक, दुकानदार, मध्यम वर्गीय परिवार, किसान, छोटे और मध्यम व्यवसायी और बड़ी संख्या में बेरोजगार लोग आर्थिक मंदी के दौर में अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार महंगाई में बढ़ोतरी कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने स्थानीय नायब तहसीलदार को ज्ञापन पत्र भी सौंपा। इस दौरान करण भगत, रमेश मोटन, चौ. मोहन सिंह, सतपाल मांडी, गुरमीत सिंह, जतिंदर भगत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें