फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का संकल्प

विज्ञापन
अखनूर में शहीदों को श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत सुंगल लोअर सी वार्ड-1 में चीन के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व नायब सरपंच अमित शर्मा ने किया। इस मौके पर चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया और शहीदों को श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन

अमित शर्मा ने कहा कि लद्दाख के गलवां घाटी में चीन की सेना ने भारतीय सेना के 20 जवानों को धोखे के साथ शहीद कर दिया, इससे देश के लोगों में रोष है। जवानों का बलिदान खाली नहीं जाएगा। प्रदर्शन में पंच सुरेश कुमार, सतवीर कौर, तिलक राज, अनुराधा पवार, एक्स पवन सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी दयाल सिंह, सूबेदार लोचन सिंह, संदोक सिंह, बोध राज, चमन लाल, पंडित प्रीतम लाल, जगदीश दत्त, राशपाल, राकेश, देवी दयाल, संजय, ओम प्रकाश, शुभम जमवाल, विजय, मदनलाल, दविंदर सिंह, रवि कुमार, अनिल कुमार, सोहन लाल वर्मा, सोनू कुमार, विशाल कुमार, साहिल कुमार, मंगा राम, पवन कुमार, कुलवंत राज, अरुण जमवाल, शशिपाल पंडित शामिल थे।
------------------
यूथ फार सोसायटी ने चीन निर्मित सामान का किया बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर जवानों के बीच हुए संघर्ष से देश भर में गुस्सा है। सामाजिक संस्था यूथ फार सोसायटी के सदस्यों ने आह्वान किया कि चीन निर्मित सामान का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए ताकि अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी जा सके।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान राहुल संबयाल ने कहा कि लद्दाख में सैनिकों की शहादत से हर वर्ग में गुस्सा है। लोग अपने स्तर पर शहीदों को श्रद्धांजली देकर नमन कर रहे हैं। उनके अनुसार चीन के सामान का पूरी तरह से बहिष्कार ही हमारे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली होगी। उन्होंने खास कर युवाओं से अनुरोध किया है कि चीन निर्मित मोबाइल का त्याग कर चीनी एप को भी डिलीट करें। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेँसियों का भी मानना है कि चीन की एप में हमारी सारी जानकारी चीन के पास चली जाती है। ऐसे में अब समय है कि चीन निर्मित सामान पर पूरी तरह से अंकुश लगाना है और चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें