फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सरपंच और ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
बिश्नाह में सरपंच और ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
बिश्नाह। पंचायत नौ ग्रां के गांव बहादुर खा में रविवार को गांव की महिलाओं ने गलियों में पानी भरने होने पर सरपंच और ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि उनका गांव विकास के मामले में अछूता है। थोड़ी सी भी बारिश का पानी गलियों में इकट्ठा हो जाता है और न ही उनके द्वारा चुनी गई सरपंच इस दिशा में प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों पर भी समस्या को दूर ने करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि गांव विकास के मामले में बेहद ही पिछड़ चुका है। थोड़ी सी बारिश के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते। गलियों में पानी की निकासी न होने के कारण जल भराव की स्थिति रहती है। यह पानी गलियों में कई दिन तक जमा रहता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें