बिश्नाह में पंचायत चोरली के सरपंच नायव सरपंच और स्थानीय लोग सड़क की खस्ताहाल को लेकर सड़क निर्मा?
बिश्नाह। कस्बे से गांव चोरली और बुलंदे दे कोठी जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर पर मंगलवार को ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मार्ग पर निजी वाहनों की आवाजाही ज्यादा है क्योंकि सीमावर्ती गांव को जाने वाले सभी लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
चोरली के सरपंच कैलाश चंद्र, रंजीत सिंह नाटी, सागर सिंह, प्रेम सिंह, रघुवीर सिंह, सुशील चाढ़क, जनक राज और काफी संख्या में स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। नायब सरपंच रंजीत सिंह ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों से मार्ग को बनाए जाने का आग्रह कर चुके हैं, परंतु विभाग की तरफ से आश्वासनों के कुछ भी नहीं मिला, इस कारण लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।