फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर ऑटो और टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। मेटाडोर ऑटो और टैक्सी यूनियन ने शनिवार को म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। टैक्सी यूनियन के प्रधान रिसपाल सिंह ने कहा कि एमसी ने तहसील ऑफिस के बाहर नाली के ऊपर पड़ी स्लैब हटा दी है। यहां मेटाडोर, आटो, टैक्सी स्टैंड है। इससे कई प्रकार की दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। स्लैब 10 दिन से पहले उखाड़ी गई है। कमेटी का कहना है कि सफाई के लिए उखाड़ी गई है। यहां की नाली में काफी गंदगी भर गई है, जिससे पानी की निकासी रुक गई है।
विज्ञापन

रिसपाल सिंह ने कहा कि यहां उखाड़ी स्लैब के कारण दुर्घटनाएं होने लगी हैं। कुछ दिन पहले ही एक बच्चा यहां नाली में गिर गया और एक बुजुर्ग औरत का पैर फिसल जाने के कारण उसको मुंह पर चोट आई थी। यूनियन सदस्यों ने कहा कि हम एमसी के ध्यान में यह बात लाना चाहते हैं कि इस नाली को जल्द से जल्द साफ करा कर कवर किया जाए, क्योंकि इससे काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
-----
यह स्लैब नाली की सफाई करने के लिए हटाई गई है। जल्द ही नाली की सफाई कराई जाएगी। इसके ऊपर स्लैब की जगह लोहे के एंगल बनाकर नाली को कवर किया जाएगा। ताकि नाली में सफाई करने के लिए आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें