फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर सभा खौड़ ने परिसीमन आयोग के फैसले पर जताया रोष

विज्ञापन
सदर सभा खौड़ एसडीएम को ज्ञापन देते हुए।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में बुधवार को डोगरा सदर सभा की तरफ से बुधवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने की। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभा की तरफ से परिसीमन आयोग के रिपोर्ट के विरोध में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभा के लोगों ने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों का जो तरोड़ मरोड़ किया गया है। वह फैसला हमें मंजूर नहीं है। परगवाल छंब विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसको छंब के साथ ही रखा जाए। एक तो छंब विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर खौड़ कर दिया गया है। दूसरा चौकी चौहरा और मैरा मेंदरिया को खौड़ के साथ जोड़ दिया गया है। परगवाल को हटा दिया गया है। आयोग की तरफ से लिया गया यह फैसला गलत है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, लुदरमनि, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें