ज्यौड़ियां। अखिल जम्मू कश्मीर पंचायत सम्मेलन की तरफ से वीरवार को खनन विभाग के खिलाफ सुबह 10 बजे बीडीओ कार्यालय अखनूर में बैठक के साथ ही प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी पंचायत सम्मेलन के उपाध्यक्ष व सरपंच पंचायत जडभगता देसराज भगत ने दी।
उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे अखनूर बीडीओ में बैठक की जाएगी। बैठक का एजेंडा खनन विभाग की तरफ से उत्पन्न की गई समस्याओं पर चर्चा करना है। बैठक के बाद प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि खनन विभाग की तरफ से उत्पन्न की गई समस्याओं का सामना पीआरआई और आम जनता कर रही है। देसराज ने बताया कि अनिल शर्मा अध्यक्ष एजेकेपीसी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। देस राज ने पीआरआई सदस्यों और आम जनता से अनुरोध करते हुये बताया कि बैठक में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग पहुंचे इस मौके पर राम सरूप शर्मा उपाध्यक्ष एजेकेपीसी, जतिंदर सिंह उपाध्यक्ष एजेकेपीसी, रतन लाल शर्मा कार्यकारी सदस्य एजेकेपीसी, रोहित शर्मा सेक्टर एजेकेपीस, किशोरी लाल कार्यकारी सदस्य एजेकेपीसी आदि उपस्थित रहेंगे।