फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिशों ने तोड़ी एजेंसियों की नींद

Wed, 08 Jul 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बार्डर पर अचानक बड़ी हलचल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रमजान को लेकर एजेंसियां शांत होकर बैठी हुई थीं। उम्मीद नहीं थी कि इतनी हलचल बढ़ जाएगी, लेकिन अब एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते के भीतर एलओसी और आईबी पर छह बार घुसपैठ की कोशिश हुई है। इसमें पाकिस्तानी सेना और रेंजरों ने आतंकियों का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन


घुसपैठ के लिए आतंकियों की पूरी मदद की। इसी कारण घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एलओसी और आईबी के पास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्र की ओर से दी गई सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियों को सीमा की सुरक्षा में लगा दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एलओसी और आईबी के दो किलोमीटर के दायरे में इन सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

खासकर उन रास्तों पर जवान तैनात किए गए हैं, जो हाईवे तक पहुंचने में नजदीक हैं। जम्मू और श्रीनगर दोनों ही जगहों पर सीमा के पास जवानों की चौकसी बढ़ाई गई है। जम्मू में आरएस पुरा, अरनिया, कठुआ, सांबा, हीरा नगर, कश्मीर में शोपियां, बारामुला, अनंतनाग में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की साजिश का पता लगाने में अपने तंत्र को लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें