फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर सुरक्षा बलों पर पथराव, श्रीनगर के 5 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

Thu, 13 Oct 2016 09:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में वीरवार को शोपियां और पुलवामा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वीरवार को 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीनगर के नौहाट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल और महाराजगंज थाना क्षेत्रों में एहतियातन कर्फ्यू रहा। घाटी के अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं।

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक शापिंग कांप्लेक्स और कुपवाड़ा के क्रालपोरा में स्टेट फारेस्ट कारपोरेशन के एक पुराने हट में आग लग गई। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। उपद्रवियों ने तो आग नहीं लगाई, इसकी भी जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

​पुलवामा में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

kashmir - फोटो : PTI
शोपियां जिले के चित्रागम गांव में सुरक्षा बलों ने एक हुर्रियत नेता मोहम्मद यूसुफ फलाही के घर पर छापामारी की। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। पथराव भी किया। सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। पास के मुलू गांव में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

पुलिस के अनुसार तहरीक ए हुर्रियत का जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ फलाही दक्षिण कश्मीर में दर्जन भर से अधिक देश विरोधी रैलियां करने का आरोपी है। पुलिस से वह लगातार बचता रहा। हाल ही में उसे भगोड़ा घोषित किया गया है।

पुलवामा में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन हुए। रहमू गांव में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। वीरवार को हालांकि, सड़कों पर रोजाना की अपेक्षा निजी वाहन तथा आटो रिक्शा अधिक दिखे। लाल चौक तथा आसपास के इलाकों में रेहड़ी तथा पटरी बाजार लगा। श्रीनगर और बडगाम में मोहर्रम के जुलूस भी निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें