फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में रेल के विकास पर मंत्रालय का विशेष ध्यान, रेल राज्यमंत्री ने भी किया निरीक्षण

Thu, 13 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेल मंत्रालय का विशेष ध्यान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए रेलवे प्रोजेक्ट व चल रहे प्रोजेक्ट पर नार्दर्न रेलवे ने विशेष तौर पर ध्यान देकर काम करना शुरू किया है। दो महीने के अंदर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सर्वे का काम शुरू किया गया है और जीएम सहित कई बड़े अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा करके मंजूर प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करवाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


राज्य में देश के सबसे महत्वपूर्ण कटड़ा-बनिहाल रेल प्रोजेक्ट पर पिछले कई वर्षों से काम चल रहा है। इस रूट में विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल व सबसे लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर आए दिन अधिकारियों का रियासी और बनिहाल में पहुंचता होता है, लेकिन अब रेलवे ने जम्मू-पुंछ रेल लाइन और बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं।

इस क्रम में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई ने 4 सितंबर को रियासी में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया है । 
विज्ञापन

राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगा रेल का विकास

रेल के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान - फोटो : File Photo
दोनों रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बन चुके हैं और दोनों के सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। रेल मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद जीएम एके पुथिया पिछले दो महीने में तीन बार राज्य का दौरा कर चुके हैं।इतना ही नहीं, बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन के सर्वे का काम शुरू करवाने के लिए स्वयं रेलवे की टीम लेह का दौरा कर चुके हैं।

नार्दर्न रेलवे का अब विशेष तौर पर ध्यान जम्मू कश्मीर के रेल प्रोजेक्ट पर है। केंद्र सरकार ने तो रेलवे को बिलासपुर-मनाली-लेह रेल प्रोजेक्ट के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं अब रेलवे ने निर्णय लिया है कि बिलासपुर-मनाली-लेह प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले लेह में नेमो से लेह तक 30 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर डीएमयू रेल सेवा शुरू की जाएगी, जो कि राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें