दक्षिणी कश्मीर के त्राल के पोस्टर ब्वाय और हिज्ब कमांडर बुरहान वानी के छोटे भाई मोहम्मद नवीद ने इंग्लिश में 68, फिजिक्स में 86, केमिस्ट्री में 76, बायोलॉजी में 79 और इन्वॉयरमेंट साइंस में 78 अंक हासिल कर 500 में से कुल 387 अंक हासिल किए हैं।
नवीद ने अमर उजाला को बताया कि आगे भी पढ़ना चाहता है, और एक डॉक्टर बनने का शौक रखता है। नवीद ने कहा कि मैं अपनी युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहता हूं कि वह मेहनत से पढ़ाई करें। क्योंकि पढ़ाई के बिना कुछ भी हासिल नहीं हो पाएगा।
नवीद के पिता मुज्जफर वानी के अनुसार उन्हें अपने बेटे के नतीजों पर काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने नतीजे देखे तो ख़ुशी के आंसू निकल आये। मुज्जफर के अनुसार उसने दो साल में अपने दो भाई खो दिए। उसके लिए इतने दबाव में पढ़ाई करना काफी मुश्किल था लेकिन इन सब के बावजूद उसने अच्छे अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास किया है।