फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल के परिवार को सौंपे जाने चाहिए अवशेष: आजाद

Sun, 02 Aug 2015 11:02 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अफजल गुरु के परिवार को उसके अवशेष सौंपने की वकालत की। उन्होंने कहा कि फांसी के सभी मामलों में समान नियमों का पालन होना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि अलग अलग मामलों में अलग नियम लागू नहीं होने चाहिए। आजाद ने कहा कि आमतौर पर जिसे भी फांसी दी जाती है, उसके अवशेष उसके परिवार को सौंप दिए जाते हैं। हाल ही में याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद उसके अवशेष भी उसके परिवार को सौंप दिए गए।

अफजल गुरु के अवशेष उसके परिवार को सौंपने के संबंध में आजाद से पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उल्लेखनीय है कि 2001 के संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को 2013 में फांसी दी गई थी।
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि कश्मीर में अफजल के अवशेष परिवार को सौंपने की मांग लगातार की जा रही है। भविष्य में यह मांग और बढ़ेगी। आजाद ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और इस संबंध में उचित फैसला करना चाहिए जो सभी मामलों में समान रूप से लागू हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें