फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार हमले की घटना के बाद बौखलाया पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार में फौजी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। इसके चलते आईबी और एलओसी पर सुरक्षा बलों की चुनौती बढ़ गई है। भारी संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की मंशा से पाकिस्तान संघर्ष विराम की घटनाओं को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी और कश्मीर संभाग के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में पाकिस्तान द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाए जाने की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है।

म्यांमार में सैन्य कार्रवाई के बाद पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की दो घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है।
विज्ञापन

जून महीने में अब तक 08 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी संसद में प्रस्ताव पारित होने तथा सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति के तत्काल बाद पुंछ सेक्टर में वीरवार को भारी गोलाबारी की गई। जून महीने में अब तक 08 बार पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

दरअसल, सीजफायर के पीछे पाकिस्तान का दोहरी मंशा बताई जाती है। पहली रियासत को अशांत करना और दूसरी फायरिंग की आड़ में घुसपैठ कराना। वीरवार को भी 05-06 आतंकियों के दल को घुसपैठ कराने की मंशा से सीजफायर तोड़ा गया।

सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान की हरकतों को भांपते हुए सेना तथा बीएसएफ ने एलओसी और आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए आधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

घुसपैठ की बढ़ी कोश‌िश में लगा पाक‌िस्तान

घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने के इनपुट के बाद जम्मू-पठानकोट-श्रीनगर हाईवे पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।  हालांकि, श्रीनगर में 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट कर्नल सुब्रत साहा ने स्पष्ट किया है कि जम्मू कश्मीर में म्यांमार की तरह कार्रवाई संभव नहीं है क्योंकि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल भिन्न हैं।

इसके बावजूद सेना कड़ी नजर रखे हुए है। कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा। इधर, घाटी में आतंकियों तथा अलगाववादियों की सक्रियता भी बढ़ी है।

इसके चलते आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अहम जानकारियां साझा कर उचित कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें