फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव थमते ही सूने हुए पार्टियों के दफ्तर

Sun, 21 Dec 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा 25 अक्तूबर, 2014 के बाद से लेकर रियासत में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के 20 दिसंबर, 2014 को समाप्त होने तक गहमागहमी से भरे रहने वाली सियासी दलों के कार्यालयों में सोमवार को शांति बनी रही। न तो कोई बड़ा नेता कार्यालयों में पहुंचा और न ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ही जुटी।
विज्ञापन


भाजपा दफ्तर में हलचल नहीं

भाजपा मुख्यालय कच्ची छावनी दोपहर 1 बजकर 35 मिनट कार्यालय परिसर में शांति का माहौल। न तो कोई बैठक और न ही उम्मीदवारों या नेताओं की गाड़ियों के काफिले कार्यालय परिसर में खड़े। इक्का-दुक्का वाहन ही कार्यालय में खड़े नजर आए। दफ्तर के अंदर भी माहौल शांतिपूर्ण ही बना रहा। चुनाव के दौरान हलचल से भरे रहने वाले गांधीनगर स्थित भाजपा के स्टेट मीडिया वार रूप में भी शांति ही रही।

कांग्रेस कार्यालय में इक्का-दुक्का कार्यकर्ता

कांग्रेस के शहीदी चौक स्थित मुख्यालय में दोपहर 1:45 बजे। इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही इधर-उधर चहलकदमी करते नजर आए। कोई बड़ा नेता कार्यालय में नजर नहीं आया। चुनाव के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में भी हलचल बनी रहती थी।
विज्ञापन


नेकां दफ्तर में कोई गतिविधि नहीं

नेशनल कांफ्रेंस के रेजिडेंसी रोड स्थित संभागीय मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन में भी सोमवार को शांति ही बनी रही। चुनाव के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकों आदि या अन्य गतिविधियों जैसी कोई हलचल नहीं थी।

पीडीपी कार्यालय भी सूना

पीडीपी के गांधीनगर स्थित संभागीय मुख्यालय में भी शांति का माहौल रहा। कार्यालय सूना ही रहा। कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं का चहलकदमी कम ही थी। चुनाव के दौरान पीडीपी के कार्यालय में भी खासी रौनक रहती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें