जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड इन दिनों यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पस्सियां गिरने से घंटों लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए अब यात्री मुगल रोड को प्राथमिकता दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी मात्रा में इजाफा हुआ है।
थन्नामंडी के एसडीपीओ सुर्जीत कुमार के अनुसार एक हफ्ते से मुगल रोड से कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले यात्रियों में एक दम इजाफा हुआ है। पहले मुगल रोड से घाटी के लिए हर रोज 200 से 300 छोटे वाहन ही आते-जाते थे। लेकिन पिछले एक हफ्ते में यह संख्या बढ़कर 1 हजार से 1200 तक जा पहुंची है।
इन दिनों हर रोज एक हजार से 1200 तक छोटे बढ़े वाहन मुगल रोड से घाटी पहुंच रहे हैं। इन में बढ़े-बढ़े ट्रक भी शामिल हैं। राहत साम्रगी ले जाने वाले ट्रक हों या फिर अन्य व्यापारियों का सामान ले जाने वाले ट्रक , सब मुगल रोड के रास्ते कश्मीर घाटी जाने को प्राथमितका दे रहे हैं।