फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल, अमरनाथ यात्रा के बाद होगा बदलाव

Tue, 31 Jul 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
विज्ञापन
अगले महीने अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर को नया राज्यपाल मिलेगा। बीते करीब दस सालों से इस पद की जिम्मेदारी को निभा रहे वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से अनिच्छा जताने के बाद सरकार में शीर्ष स्तर पर नए नामों पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन

 
इस सूची में पूर्व गृह सचिव एवं वर्तमान भारत के महानियंत्रक एवं लेखापरीक्षक (सीएजी) राजीव महर्षि सहित कुछ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के नाम हैं। माना जा रहा है कि सरकार संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद इस पर अंतिम फैसला लेगी।
 
गौरतलब है कि रियासत में भाजपा और पीडीपी का गठबंधन खत्म होने के बाद से ही नया राज्यपाल भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वर्तमान राज्यपाल वोहरा अब लंबे समय तक इस पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि महर्षि जरूर इस पद की दौर में हैं, मगर अभी उनका नाम फाइनल नहीं किया गया है। सूबे की स्थिति को देखते हुए इस पद के लिए चार पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

राजनाथ से कई बार इच्छा जाहिर कर चुके वोहरा
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल वोहरा अपनी इच्छा से गृह मंत्री राजनाथ सिंह को कई बार अवगत भी करा चुके हैं। राज्य में राज्यपाल शासन के तत्काल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के कारण वोहरा को अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया था। अब जबकि यह यात्रा रक्षाबंधन के दिन खत्म हो रही है, तब सरकार ने नए राज्यपाल के नाम पर मंथन का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें