फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: कश्मीर के शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते दिखे अजीत डोभाल

Wed, 07 Aug 2019 08:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर पहुंचे
  • अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद घाटी में हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे 
  • कश्मीर की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते हुए देखा गया  
विज्ञापन
अजीत डोभाल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने और घाटी में बने नए हालात के बीच उस वक्त हलचल मच गई जब मीडिया में ऐसा वीडियो नजर आया जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते दिख रहे थे। ये जगह थी शोपियां। यहां डोभाल स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे और उनके साथ खाना भी खा रहे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के खत्म होने के बाद घाटी में हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे। शोपियां की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ खाना खाने के अलावा उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 

दिलबाग सिंह डोभाल की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों की हौसलाअफजाई करते भी नजर आए। इसके साथ ही डोभाल ने यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी मुलाकात की। इनके साथ डोभाल ने फोटो भी खिंचवाई और इनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि किस तरह सुरक्षाबलों ने यहां उत्कृष्ट सेवा दी है।
विज्ञापन

  



 

क्या कह रहे डोभाल?

डोभाल शोपियां में लोगों से पूछ रहे है कि कैसा लग रहा है? इसपर लोगों ने कहा हमें माहौल अच्छा चाहिए। डोभाल ने कहा- सब लोग आराम से रहें, ऊपर वाले की मेहरबानी है। आप लोग बिल्कुल निश्चिंत रहिए सब कुछ अच्छा होगा। आपकी सलामती ही हमारा फर्ज है, आप और आपके बच्चे सुरक्षित माहौल में रहें। यहां पर सुकून से रह सकें, आगे बढ़ सकें औऱ दुनिया में अपना नाम कमा सकें। अपने देश और मजहब की हिफाजत कर सके। एक अच्छे इंसान की तरह रहें। रोज-रोज दुकानों का बंद कर देना सही नहीं है, इसे बदल कर एक अलग माहौल बनाएं। 

एक्शन में डोभाल 

अजीत डोभाल का स्थानीय लोगों के साथ भोजना करना इस बात का संकेत दे गया कि वह किस तरह से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले के बाद हालात को संभालने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य में लोग नाराज हैं। ऐसे में डोभाल आम कश्मीरी के मन की बात जानने की कोशिशों में जुटे हैं। 

डोभाल ने एक दिन पहले ही यहां राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात की थी। वह लगातार जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाने से पहले राज्य में 10 हजार जवानों की तैनाती का फैसला भी डोभाल के कश्मीर दौरे के बाद हुआ था। 
विज्ञापन

 

वहीं, घाटी में हालात पर सरकार की कड़ी नजर है। यहां अभी भी धारा 144 लगी हुई है जिसके तहत किसी भी जगह पर चार लोगों से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। रियासी की डीसी इंदु कंवल चिब ने जानकारी दी है कि घाटी में सभी स्कूल और कॉलेज गुरुवार (8 अगस्त) तक बंद रहेंगे। जबकि सरकारी दफ्तर, बैंक गुरुवार से खुल जाएंगे। हालांकि धारा 144 अगले आदेश तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें