ऑपरेशन सिंदूर के छह महीने बाद भी पुंछ में बंकर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में रोष है। गांव दिगवार निवासी सुनील कुमार, राविंद्र सिंह कहना है कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं कब नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समाप्त कर अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने लगे।
वैसे भी पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र और अब अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के तनाव से जिले में हालात तनावपूर्ण हैं। इसलिए सरकार और प्रशासन को नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के साथ नगर में जल्दी बंकरों का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ नगर में भारी जान माल का नुकसान हुआ था।
वैसे गांव तीन तरफ से पाकिस्तानी सेना की चौकियों की गोलाबारी की जद में आता है और वहां आज तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। लोगों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने नए बंकर बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।