फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने वकील बाबर कादरी को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, मौत

Thu, 24 Sep 2020 07:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
वकील बाबर कादरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
घाटी में बीडीसी अध्यक्ष की हत्या के अगले ही दिन वीरवार को आतंकियों ने चर्चित वकील और सामाजिक कार्यकर्ता बाबर कादरी की घर से बुलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


बताते हैं कि बाबर वीरवार की शाम हवाल स्थित अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान पहुंचे आतंकियों ने उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद नजदीक से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बाबर को पास के स्किम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया। 

बाबर जाने-माने चेहरे थे जो अक्सर कश्मीर संबंधित टीवी की परिचर्चाओं में शामिल होते थे। इतना ही नहीं कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान से जारी ब्लॉग में बाबर समेत कई लोगों को धमकियां दी गईं थीं। ब्लॉग में नाम आने के बाद बाबर पर हमले की कोशिश भी की गई थी। उस समय पारिवारिक सूत्रों ने बताया था कि बाबर की कार को पिस्टल लिए कुछ लोगों ने हवाल के पास रोका था। जब उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोला तो पाया कि कार में बाबर नहीं हैं। इसके बाद वे लौट गए थे।
विज्ञापन


ट्वीट कर खतरे के प्रति किया था आगाह
बाबर ने 21 सितंबर को एक ट्वीट में लिखा कि मैं पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाता हूं कि वे शाह नजीर के खिलाफ  एफ आईआर दर्ज करें जिसने दुष्प्रचार किया है कि मैं एजेंसियों के लिए काम करता हूं। यह बयान बेबुनियाद है जो मेरी जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है। इस ट्वीट में बाबर ने जोनल पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू को भी टैग किया गया था। 

उमर ने की निंदा, कहा घटना काफी दुखद
पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि बाबर का आखिरी ट्वीट ही उसके द्वारा दी गई चेतावनी थी। कहा कि हत्या काफी दुखद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें