फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व धर्म रक्षा के लिए क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठन की वकालत

विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने क्षत्रिय समुदाय को एक मंच पर संगठित करने और क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। महासभा ने देश व धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठित करने की भी वकालत की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह की अध्यक्षता में गांधीनगर में बैठक हुई। इस दौरान क्षत्रिय समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करने का फैसला किया गया। बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को श्री माता वैष्णो देवी का चित्र व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में कहा गया कि सभी राजपूत संगठनों को एकजुट कर क्षत्रिय महासभा को मजबूत किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को आईएएस और अन्य डिप्लोमा कोर्स के लिए मदद की जाएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर भदौरिया व कुलदीप सिंह, भुवनेश्वर सिंह, पुष्पा सिंह चौहान, अंकित चौहान, श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह, आईएएस डॉ. पवन कोतवाल, चौधरी मनमोहन सिंह, कुलजीत सिंह, आशीष कटोच, एडवोकेट पवन सिंह, सीए जितेंद्र सिंह, परीक्षित मन्हास, वारेन राठौड़, रजिंदर गौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
जनकल्याणकारी कार्यों में सरकार
को पूर्ण सहयोग देगी महासभा
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिला। महासभा ने जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों से भी कार्यालय में मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर में उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक देश एक कानून लागू होने से लाभ मिल रहा है। उपराज्यपाल प्रशासन प्रदेश में कल्याणकारी कार्य कर रहा है। इसके लिए क्षत्रिय महासभा पूर्ण सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें