देवी पिंडियां के लिए ट्रैकिंग करने से पहले एक साथ जमा छात्रों का दल।
जम्मू। सॉफ्ट एडवेंचर गतिविधियों के लिए जम्मू के विरासत स्थलों और संभावित पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रविवार को तवी ट्रैकर्स क्लब की ओर से 40 छात्रों का दल देवी पिंडियन के लिए रवाना हुआ। समूह को स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौहान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। तवी ट्रेकर्स के अध्यक्ष राम खजूरिया ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इससे युवा ट्रेकरों को नया जोश मिल रहा है। पंथाल से 2 किलोमीटर दूर कुणाल नर्सरी से देवी पिंडियां के लिए 8 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान काफी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी छात्र उठा पाएंगे।