फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चकरोई नर्सरी में फलों की उन्नत किस्म विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आरएस पुरा स्थित फल पौध की चकरोई स्थित नर्सरी में फलों की उन्नत किस्मों को विकसित किया गया है। इसमें आम, अमरूद, एप्पल, बेर, ड्रैगन फ्रूट के फल शामिल हैं। मंगलवार को संयुक्त निदेशक बागवानी गुल सैयद ने अधिकारियों के साथ नर्सरी का दौरा कर यहां फलों की विकसित हुई किस्मोंं को देखा।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने अपने दौरे में कहा कि फल पौधों को अधिक से अधिक विकसित किया जाए इसके लिए बेहतर गुणवत्ता से युक्त रूट स्टॉक का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने बेहतर गुणवत्ता वाले नींबू के पौधों के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधों का विकास तय समय पर हो इसके लिए पास के डेयरी फार्मों से जैविक खाद लाकर इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। दौरे में उनके साथ जिला बागवानी अधिकारी एस परमिंदर सिंह, प्रबंधक सह रसायनज्ञ सुनील महनोरी, जिला बागवानी अधिकारी अभिनव गुप्ता, विषय वस्तु विशेषज्ञ कीट विज्ञान जिया उर राशिद और बागवानी विकास अधिकारी प्रदीप ढींगरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें