फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGSBU के पीएचडी और एमफिल में प्रवेश शुरू

Fri, 16 Jan 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 के लिए पीएचडी और एमफिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवि के उप कुलपति प्रो. एआई हमाल ने बताया कि इस बार विवि आठ विषयों में एमफिल और छह विषयों में पीएचडी करवाने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए फार्म भरने की आखिरी तिथि 30 जनवरी है। उप कुलपति ने बताया कि वर्ष 2015 में बॉटनी, जूलोजी, बायोटेक्नालोजी, कंप्यूटर साइंस, अराबिक, मैथ्स और अपलाइड मैथ्स में एमफिल और बॉटनी जूलोजी, अराबिक, मैनेजमेंट स्टडीज, मैथ्स और एपलाइड मैथ्स के लिए पीएचडी में प्रवेश मिलेगा।

प्रवेश के लिए फार्म अकादमिक मामलों के डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त किए जाने के अलावा फार्म विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगे। उप कुलपति के अनुसार, दोनों कोर्साें में प्रवेश यूजीसी के नियम के अनुसार ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें