जीजीएम समेत चार कॉलेजों में 27 से दाखिले शुरू होंगे
विद्यार्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू की तरफ से जीजीएम साइंस कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन, गांधी नगर, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कामर्स, एमएएम कॉलेज के एकेडमिक सेशन 2020-21 के लिए दाखिले की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। किसी भी कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी 27 जुलाई से लेकर 17 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 28 अगस्त 2020 को रैंक लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेजों में यूजी कोर्स में बीए, बीएससी, होम साइंस, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के कोर्स उपलब्ध हैं। वहीं तीन साल के यूजी ऑनर्स प्रोग्राम में इंग्लिश, कैमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, कामर्स के कोर्स उपलब्ध हैं। वहीं पांच साल के पीजी इंटेग्रेटिड प्रोग्राम में इंग्लिश, कैमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, कामर्स, बॉटनी, जियोलॉजी, हिस्ट्री, लिंगविस्टिक एंड लिट्रेचर कोर्स उपलब्ध हैं। इससे संबंधित जानकारी विद्यार्थी 222.ष्द्यह्वद्भड्डद्वद्वह्व.द्बठ्ठ क्लस्टर यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
कोविड-19 की वजह से इस बार सीबीएसई और जेके बोर्ड के 12वीं के परिणाम आने में देरी हो गई थी जिसके चलते कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया भी थोड़ी देरी से शुरू हो रही है।