राजोरी। पाकिस्तान ने सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार की शाम बिना किसी कारण के गोलाबारी कर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, रविवार शाम लगभग सवा सात बजे पाकिस्तान ने उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हुई थी।