फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने तहसीलदार के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल तहसील कार्यालय में तहसीलदार के नहीं होने पर स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को भी शिकायत की। तहसील कार्यालय में जाने वालों को कह दिया जाता था कि तहसीलदार छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर राजपुरा तहसीलदार को सप्ताह में तीन दिन बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त ने तहसीलदार ओमी राज सुमबड़िया निवासी कश्तीगढ़, डोडा को नोटिस भेजा है, कि शीघ्र ही ड्यूटी ज्वाइन करें। नोटिस में कहा गया है कि बिना अनुमति के दिनांक 24-04-2022 को उपायुक्त के कार्यालय में आवेदन करने के बाद बिना जानकारी के गैरहाजिर रहे। उन्हें एसडीएम घगवाल के माध्यम से विधिवत सूचित किया गया, कि आपकी छुट्टी के साथ-साथ आपको ड्यूटी में शामिल होने के लिए भी निर्देशित किया गया, जबकि बार-बार अनुस्मारक के बावजूद भी ड्यूटी पर नहीं आने पर उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें