फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीबी-जी राम-जी योजना के काम की कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। केंद्र सरकार की वीबी-जी राम-जी योजना के क्रियान्वयन की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने लंबित कार्यों को पारदर्शी व समयबद्ध पूरा की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला स्तरीय समिति ने शनिवार को डीसी आयुषी सूदन की अध्यक्षता में बैठक की।
डीसी ने समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यों का निरीक्षण करें। प्रत्येक सदस्य प्रस्तावित कार्यों में से 10 प्रतिशत या अधिकतम 25 कार्यों का निरीक्षण करेगा। हर निरीक्षण में एक प्रशासनिक और एक तकनीकी सदस्य की मौजूदगी अनिवार्य होगी ताकि राज्य वित्तीय नियमों के अनुसार कार्यों की पात्रता की सही जांच की जा सके। डीसी ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जियो-टैग फोटो ली जाए। उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाए जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जिले में कुल 515 मनरेगा कार्य समीक्षा के अधीन हैं। इनमें शून्य व्यय वाले, 30 प्रतिशत तक व्यय वाले तथा 30 प्रतिशत से अधिक व्यय वाले कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें