पुंछ। जिले में शनिवार को जिला लीगल सर्विस अथाॅरिटी ने दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई। इसकी अध्यक्षता अथाॅरिटी के अध्यक्ष व प्रिंसिपल सेशन जज पुंछ सुशील सिंह ने की। एसएसपी शफकत हुसैन और डीसी अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। दिन भर चली लोक अदालत में जमीनी विवाद, पारिवारिक झगड़े, बैंक ऋण, सड़क हादसों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। वकीलों की जिरह, वादी-प्रतिवादी की आपसी सहमति से 200 के करीब मामलों का निपटारा किया गया। बैंक से जुड़े करीब 15 लाख रुपये के मामले सुलझाए गए। सुशील सिंह ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य मामलों की सुनवाई कर लोगों को तत्काल राहत देना है। संवाद