फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीबीसी ने लोगों को सरकारी योजनाओं से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाैधरोपण के साथ चित्रकला प्रतियोगिता करवाई, तसवी ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (सीबीसी) राजोरी ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार, चित्रकला प्रतियोगिता, श्रमदान, पौधरोपण, ओपन क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में 25 छात्रों ने भाग लिया। इसमें तसवी सिंह पहले स्थान पर रहे। कार्तिक देव दूसरे और अमित भग्गल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों ने स्कूल कैंपस में सफाई अभियान में भी भाग लिया।
कार्यक्रम में डीसी अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीबीसी जम्मू-कश्मीर के निदेशक गुलाम अब्बास ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। पीएम आवास योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, शिशु जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान, जन औषधि केंद्र, खेलो इंडिया, किसान सम्मान निधि, सौभाग्य योजना, हर घर जल, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा ऋण आदि योजनाओं विकास को गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक आयुषी पुरी ने कहा कि जो बदलाव हम अपने आसपास देखना चाहते हैं वह खुद से शुरू होना चाहिए। चाहे वह स्वच्छता, हरियाली, स्वास्थ्य, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता हो। इंस्पेक्टर फराह जबीन ने तीन नए क्रिमिनल कानूनों में अलग-अलग प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एप, यूपीआई एप, एआई और सोशल मीडिया के जरिए दूसरी संवेदनशील चीजों का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें