फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रकाश पर्व पर प्रशासन अलर्ट, गुरुद्वारों व प्रभात फेरियों के रास्तों पर बढ़ेगी सुरक्षा

विज्ञापन
प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर एडीएम ने अ​धिकारियों संग बैठक की। स्रोत : सूचना विभाग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
- गुरुद्वारों और प्रभात फेरी मार्गों पर सफाई, लंगर स्थलों की होगी अग्नि सुरक्षा जांच
विज्ञापन

- निर्बाध बिजली, पुख्ता सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए विभागों को सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अनुसूया जमवाल ने वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 नवंबर को होने वाले आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से समय रहते तैयारियां पूरी करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
एडीएम ने जम्मू नगर निगम को गुरुद्वारों और प्रभात फेरियों के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, अतिरिक्त वाहनों से कचरा उठाने तथा पेयजल, डस्टबिन और पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और लंगर स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश भी दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में बिजली विकास विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जबकि पुलिस और यातायात विभाग को सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को संवेदनशील स्थानों पर दमकल वाहन और आपातकालीन टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने भीड़ प्रबंधन और चौबीस घंटे निगरानी पर जोर देते हुए सभी विभागों से तैयारियों की अनुपालन रिपोर्ट मांगी। बैठक में एसपी मुख्यालय संदीप भट्ट, सहायक आयुक्त (जनरल) सानिया हक खान सहित विभिन्न विभागों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें