फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय पदोन्नति समिति प्रक्रिया डिजिटल होगी : डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए एआरआई एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) पोर्टल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कहा कि इस पहल से डीपीसी का समय पर संचालन सुनिश्चित होगा। अधिक पारदर्शिता आएगी और प्रक्रियात्मक विलंब समाप्त होंगे जो अक्सर कर्मचारियों की करियर प्रगति को प्रभावित करते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरी तरह से डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली न केवल दक्षता और जवाबदेही बढ़ाएगी बल्कि भौतिक फाइलों और दोहराव वाली प्रक्रियाओं को समाप्त करके कर्मचारियों को सुविधा भी प्रदान करेगी। इससे सभी विभागों में निष्पक्ष, पूर्वानुमानित और समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित होगी। एआरआई एवं प्रशिक्षण विभाग की आयुक्त सचिव शबनम शाह कामिली ने पोर्टल के विकास में हुई प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बनाने के लिए इस प्लेटफॉर्म को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल और ई-ऑफिस के साथ एकीकृत किया जा रहा है। दक्षता और पारदर्शिता को और बढ़ाने के लिए पोर्टल को ऑनलाइन सतर्कता मंजूरी प्रणाली के साथ भी एकीकृत किया जाएगा। कामिली ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठता सूची, भर्ती नियम, एजेंडा, सतर्कता मंजूरी, सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र, कार्य एवं आचरण रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित सभी सहायक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है। इससे भौतिक फाइलों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें