फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनडीपीएस मामलों की जांच होगी आसान आरोप पत्र बनाने में मदद करेगा एआई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में मादक पदार्थ से जुड़े मामलों की जांच अब और आसान होने वाली है। गृह विभाग और आईआईटी, जम्मू मिलकर एक नया एआई आधारित खोज तंत्र तैयार कर रहे हैं।
यह तंत्र जांच अधिकारियों को पुराने मामलों और दस्तावेजों में छिपी जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा। इससे आरोप पत्र तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी। इससे जांच की गति और सटीकता दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सभी विभागों की डिजिटल योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस पहल को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह नया खोज तंत्र जांच प्रक्रिया को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, कई विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके साथ ही बैठक में उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो डिजिटल काम लंबित हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। खासकर कृषक सेवा केंद्र और दक्ष किसान से जुड़ी प्रणालियों में जोड़ने और सर्वर बदलने का काम जल्दी निपटाया जाए, क्योंकि देरी से जनता को परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने नई भर्ती नियम प्रणाली को भी अच्छा कदम बताते हुए कहा कि इसे कार्यालयों से जोड़कर और आसान बनाया जाए। साथ ही विभागीय पदोन्नति से जुड़े काम भी ऑनलाइन करने का सुझाव दिया। बैठक में जल शक्ति, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और अन्य विभागों के डिजिटल कामों की भी जानकारी ली गई।
इससे पहले सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डाॅ. पियूष सिंगला ने सभी परियोजनाओं की स्थिति और आगे का समय बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें