फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई समय पर पूरी करे परियोजनाएं : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माता एजेंसियों को कहा कि वे निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन

डिजाइन व निर्माण गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। चाैधरी ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में जम्मू में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-701ए के मंगम-दूधपथरी-शोपियां-सुरनकोट खंड का आकलन किया।
संबंधित एजेंसियों को शेष कार्यों में तेजी लाने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में संशोधन सहित ट्रेजरी रिलीज से संबंधित मुद्दों को जल्द हल करने के निर्देश दिए। केंद्रीय एजेंसियों की परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। अधिकारियों ने परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों, डीपीआर अनुमोदन, उपयोगिता स्थानांतरण और अंतर-विभागीय समन्वय पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने लखनपुर-श्रीनगर हाईवे, दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे, जम्मू रिंग रोड, श्रीनगर रिंग रोड, चिनैनी-पटनीटॉप-नाशरी (पुराना अलाइनमेंट) एनएच-244, जम्मू-अखनूर (एनएच-44) और चिनैनी-सुधमहादेव, चतरू-खानबल (एनएच-244ए) परियोजनाओं की समीक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें