फाइलों के तेजी से निपटान के लिए एंड टू एंड डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने 15 जून तक तहसील व ब्लाॅक स्तर पर ई-कार्यालयों का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा कि फाइलों का तेजी से निपटान के साथ तय समय में सेवाओं का एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जम्मू और श्रीनगर में आईटी पार्कों की स्थापना के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे की पहचान करने के लिए कहा।
डुल्लू ने बुधवार को आईटी सेवाओं और बुनियादी ढांचे की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) और ई-गवर्नेंस में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना की जाए। नए शुरू किए गए सेहत एप, मिशन युवा, किसान खिदमत घर (केकेजी), किसान साथी, एचएडीपी, विद्या समीक्षा केंद्र और समाधान 2.0 के तहत सेवाओं को बढ़ाना महत्वपूर्ण है, ताकि शासन को आम जनता के दरवाजे तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने डिजिलॉकर पर उपलब्ध दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों में पर्याप्त वृद्धि करने पर जोर दिया। ब्यूरो