फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकारों में नए सिरे से विभागों का बंटबारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में सलाहकार के पद से मुक्त हुए केके शर्मा के प्रभार में रहे विभागों का सोमवार को अपने तीन सलाहकार फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर अहमद खान में बंटवारा कर दिया। उपराज्यपाल प्रशासन में सलाहकारों को मंत्री के अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत सलाहकार फारूक खान के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, समाज कल्याण, जनजातीय मामले, श्रम और रोजगार, युवा, सेवा और खेल, एआरआई एंड ट्रेनिंग, सहकारिता, चुनाव, हज और औकाफ, कृषि उत्पाद और किसान कल्याण और बागवानी विभाग का प्रभार रहेगा।
सलाहकार राजीव राय भटनागर के पास स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, परिवहन, पशु पालन, राजस्व, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभाग का प्रभार रहेगा। इसके अलावा राजीव राय भटनागर गृह विभाग संबंधी मामलों पर उपराज्यपाल को सलाह देंगे। साथ ही पुलिस और आतंकवाद निगरानी समूह, बल तैनाती, खुफिया कार्य, कानून व्यवस्था की तैयारी, क्रॉस बार्डर दुष्प्रचार के काउंटर, जेल एफएसएल, नारकोटिक्स कंट्रोल, पोसको आदि मामलों की गतिविधियों में समन्वयक की भूमिका भी निभाएंगे।
विज्ञापन

सलाहकार बसीर अहमद खान के पास बिजली विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास, संस्कृति, पर्यटन, फ्लोरीकल्चर, योजना, विकास और निगरानी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार रहेगा।
वहीं मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम के पास आवास एवं शहरी विकास, सूचना तकनीक, विज्ञान और तकनीकी, कानून, न्याय और संसदीय मामलों, एस्टेट, वन और पर्यावरण, सूचना और खनन विभाग का प्रभार पहले की तरह रहेगा। वित्त आयुक्त अरुण मेहता के पास वित्त, नागरिक उड्डयन और हास्पिटेलिटी और प्रोटोकाल विभाग का प्रभार रहेगा।
शर्मा के पास थे यह विभाग
उपराज्यपाल के सलाहकार पद से मुक्त हुए केके शर्मा के पास राजस्व, योजना विकास और निगरानी, उद्योग और वाणिज्य, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और कृषि उत्पाद और बागवानी विभागों का प्रभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें