फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने खेतों में तथा आसपास आग नहीं लगाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने बुधवार को कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों को बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार है। कई किसान फसल को समेट भी रहे हैं। अब कोई भी किसान गांवों के नजदीक या अपने खेतों में घास-फूस को जलाने के लिये आग नहीं लगाए। जब तक फसल पूरी तरह से समेट नहीं ली जाती तब तक कोई भी आग लगाने की गलती न करे। आपकी एक छोटी सी गलती से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम से क्षेत्र में दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मांग की। एसडीएम ने किसानों से कहा कि एक गाड़ी खौड़ थाने में तैनात करा दी गई है। किसानों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को भी एसडीएम से कसवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में ज्यादातर आग लगने की वजह ढीली तारें हैं। हमारी फसल बरबाद हो जाती है। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम बिजली विभाग के अधिकारिओं को निर्देश देकर बिजली की तारों को दुरुस्त करने के लिये कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें